Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

क्योंकि मैं शेरनी हूं…अमेठी से जीते केएल शर्मा की पत्नी से बोलीं सोनिया गांधी, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने इस बार उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व जीत हासिल की है. अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद हाल ही में किशोरी लाल ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका से मुलाकात की थी. जिसका एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें सोनिया गांधी समेत सभी लोग एक साथ मौजूद हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं.

दरअसल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया और 99 सीटें हासिल करने में कामयाब हुई. इसकी वजह से कांग्रेस का मनोबल काफी बढ़ गया है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को कांग्रेस नेता अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर भी कर रहे हैं.

गांधी परिवार से मुलाकात

दरअसल, अमेठी में स्मृति ईरानी को हराकर किशोर लाल शर्मा अपने पत्नी के साथ हाल ही में दिल्ली पहुंचे और गांधी परिवार से मुलाकात की. वीडियो में किशोरी लाल शर्मा और उनकी पत्नी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो हो रहा वायरल

इस मुलाकात के दौरान किशोरी लाल शर्मा की पत्नी ने राहुल गांधी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आपने शेर बच्चा पैदा किया है. इसपर सोनिया गांधी ने हंसते हुए कहा, क्योंकि मैं शेरनी हूं. वहीं अब इस वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बब्बर शेर

वहीं शनिवार को राहुल गांधी ने कहा कि जो हमको छोड़कर गए वो डरपोक थे, अच्छा हुआ चले गए. उनमें से ज़्यादातर चुनाव भी हार गए. इसलिए हम कहते हैं कि, डर हो या कोई और वजह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए लोग डरपोक हैं, हमको उनकी जरूरत नहीं. राहुल ने बोला कि, कांग्रेस का कार्यकर्ता ही बब्बर शेर है और मैं भी कार्यकर्ता हूं. तभी तो मेरी मां बोली कि मेरा बेटा शेर का बच्चा है क्योंकि, मैं शेरनी हूं.

स्मृति ईरानी को हराया

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने चुनाव हरा दिया था. वहीं इस बार कांग्रेस की तरफ से किशोरी लाल शर्मा मैदान में उतरे और उन्होंने स्मृति ईरानी को 67 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से मात दे दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.