Breaking News in Hindi

खंडवा में फूंकी चार मोटरसाइकिल, बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सिरफिरे बदमाश ने घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगाकर सनसनी फैला दी। बदमाश ने मोटरसाइकिल पर पहले पेट्रोल डाला उसके बाद आग लगा दी , आपको बता दें कि इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आगजनी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका जुलूस भी निकाला।

यह घटना कहारवाड़ी क्षेत्र की है। मोटरसाइकिलों में आग लगाने की घटना सामने आने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसके बाद पुलिस ने आग लगाने वाले सिरफिरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का जुलूस भी निकला है।

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा का कहना है कि क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगाने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और एक संदिग्ध युवक दिखा। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन