Breaking News in Hindi

खजुराहो लोकसभा सीट पर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, देखिए तैयारियां

26 अप्रैल को मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें खजुराहो लोकसभा सीट भी शामिल है। जहां आज सुबह 8 बजे से ही मतदान दलों के रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पन्ना जिले के अंतर्गत पन्ना पवई और गुनौर विधानसभा के लिए पन्ना के स्थानीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में सुबह से ही मतदान दल पहुंच गए थे। टेबल वाइज के आधार पर अलग-अलग पोलिंग बूथ के लिए सामग्री का वितरण सुबह से ही शुरू किया गया। यह मतदान दल अपने-अपने अपने पोलिंग बूथ में सामग्री सहित रवाना होने का सिलसिला लगातार जारी है।

वहीं पन्ना जिले की बात की जाए तो 901 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से 130 संवेदनशील है, जिनमें पैरामिलिट्री फोर्स एवं फोर्स तैनात की गई है। अधिक से अधिक संख्या में मतदान हो, इसलिए ग्राम स्तरीय गतिविधियां चलाई गई हैं और शांतिपूर्ण मतदान कराना पहली जिम्मेदारी है।

आपको बता दें कि खजुराहो सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इनके सामने इंडी गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी की सपा उम्मीदवार मीरा यादव को टिकट मिली थी, लेकिन उनका पर्चा रद्द होने से वीडी शर्मा को लगभग वॉकओवर मिल गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...