Breaking News in Hindi

मूंगफली तेल में लेवाली कमजोर पड़ी, दाम 25 रुपये टूटे

इंदौर। श्रावण मास की समाप्ति के साथ ही मूंगफली तेल में लेवाली बेहद कमजोर पड़ गई है। दूसरी ओर गुजरात के साथ ही लोकल प्लांटों में मूंगफली तेल की उपलब्धता बढ़ने लगी है। वहां नई मंगूफली की छुटपुट आवक भी शुरू होने से प्लांट दामों में कटौती कर बिकवाली कर रहे हैं। इससे हाजिर बाजारों में भी मूंगफली तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

सोमवार को इंदौर मूंगफली तेल 25 रुपये घटकर 1775 रुपये प्रति दस किलो रह गया। हालांकि, आगे त्योहार और सोयाबीन फसल की खराब स्थिति देखते हुए मूंगफली तेल के दामों को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इधर, त्योहारी सीजन से ठीक पहले पाम तेल की मजबूत मांग के कारण भारत का अगस्त में खाद्य तेल आयात पांच प्रतिशत बढ़कर रिकार्ड 1.85 मिलियन टन पर पहुंच गया। इससे इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल के भंडार पर असर पड़ सकता है। सोयाबीन तेल के वायदा को सपोर्ट मिल सकता है और काला सागर में सूरजमुखी तेल के भंडार में कमी आ सकती है।

फिलहाल सोयाबीन में प्लांटों की लेवाली कमजोर होने से सोमवार को सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव करीब 75-100 रुपये घटकर घटाकर बोले गए। इधर, सोया तेल में भी अपेक्षित ग्राहकी नहीं होने से भाव में स्थिरता रही। केएलसीई 55 अंक माइनस पर कारोबार करता देखा गया।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1775, मुंबई मूंगफली तेल 1750, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 920-925, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 870-875, इंदौर पाम 916, मुंबई सोया रिफाइंड 925, मुंबई पाम तेल 855, राजकोट तेलिया 2760, गुजरात लूज 1775, कपास्या तेल इंदौर 850 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अडाणी 5175, अवी एग्रो 5150, बंसल उज्जैन 5125, बंसल मंडीदीप 5225, धानुका सोया 5130, धीरेंद्र सोया 5150, दिव्य ज्योति 5125, केएन इटारसी 5125, हरिओम 5175, लाभांशी देवास 5200, आइडिया लक्ष्मी 5050, केपी साल्वेक्स 5175, खंडवा आइल 5125, मित्तल 5050, नीमच प्रोटीन 5150, पतंजलि फूड 5100, प्रकाश 5150 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1875, बुरहानपुर 1875, अकोला 2825 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....