Breaking News in Hindi

खड़े ट्रेलर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत, 24 घायल

जयपुर :  राजस्थान के भरतपुर में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस

मिली जानकारी के अनुसार, भरतपुर के बारसो गांव के पास NH21 पर खड़े ट्रेलर से यात्री बस टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर और कंडेक्टर समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चिकसाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और यातायात को दुरस्त किया।

पुलिस SHO ने कही ये बात

 वहीं इस मामले में चिकसाना पुलिस स्टेशन के SHO, विनोद मीना ने कहा कि, “बारसो गांव के पास NH21 पर खड़े एक खराब ट्रेलर से एक बस टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह 2 बजे हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाला। ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?