Breaking News in Hindi

खतरे में हैं शाहरुख खान का ये रिकॉर्ड! ‘स्त्री 2’ के कहर से बचना होगा मुश्किल

Stree 2 की रिलीज का आज 25वां दिन है और इतने दिन गुजर जाने के बाद भी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ‘स्त्री 2’ रिलीज के पहले दिन से लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए आ रही है. इस फिल्म के सामने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में दो दिन भी नहीं टिक पाई. जिस रफ्तार के साथ ‘स्त्री 2’ कमाई किए जा रही है, उसे देखकर ये लग रहा है कि शाहरुख खान की 1000 करोड़ी फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड अब खतरे में हैं. श्रद्धा कपूर बस दो कदम दूर हैं ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने से.

‘स्त्री 2’ का अब तक का टोटल कलेक्शन

‘स्त्री 2’ के रिलीज के 24वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. बीते दिन के मुकाबले चौथे शनिवार को एक बार फिर से फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिली है. चौथे शुक्रवार को जहां ‘स्त्री 2’ ने सबसे कम कमाई करते हुए 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे शनिवार को पिक्चर ने शुक्रवार के मुकाबले दोगुना ज्यादा कमाई कर डाली है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो 24वें दिन ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ की कमाई की है. 23 दिन का टोटल कलेक्शन अब 539.68 करोड़ रुपये हो गया है. 50 करोड़ में बनी फिल्म के लिए ये आंकड़ा बहुत बड़ा है.

‘पठान’ के लिए खतरा बनी ‘स्त्री 2’

‘स्त्री 2’ को लेकर कहा जा रहा है कि अब ये फिल्म शाहरुख खान की 1000 करोड़ कमाने वाली पिक्चर ‘पठान’ के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. ‘एनिमल’, ‘गदर 2’, ‘टाइगर 3’ जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों को कई मामले में धोबी पछाड़ देने के बाद अब ‘स्त्री 2’ की नजर ‘पठान’ के रिकॉर्ड पर है. दरअसल ‘पठान’ ने भारत में 543.09 करोड़ की टोटल कमाई की थी और ‘स्त्री 2’ का अब तक टोटल कलेक्शम 539.68 करोड़ है. यानी ‘स्त्री 2’ को अब 4 करोड़ और कमाने होंगे ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए और रविवार को ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर सकती है. ऐसे में रविवार की कमाई के बाद शाहरुख की फिल्म का ये रिकॉर्ड टूटना तो तय है.

‘स्त्री 2’ ने चौथे शनिवार को रचा इतिहास

वीकेंड पर ‘स्त्री 2’ की कमाई में काफी उछाल देखने को मिलता है. ऐसे में ‘स्त्री 2’ के लिए 4 करोड़ कमाना कोई बड़ी बात नहीं है. इतना ही नहीं ‘स्त्री 2’ ने एक और इतिहास रच दिया है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म चौथे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. नंबर 1 पर अभी शाहरुख खान की 1100 करोड़ी फिल्म ‘जवान’ है. जवान ने रिलीज के चौथे शनिवार को भारत के बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की शानदार कमाई की थी. अमर कौशिश के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ ये फिल्म बड़े-बड़े रिकॉर्ड सेट कर रही है, वहीं सोशल मीडिया पर क्रेडिड को लेकर वॉर भी जारी है. फैन्स अपने-अपने फेवरेट एक्टर को फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का क्रेडिट देते हुए नजर आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन