Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

खरगोन में पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो बाहरी लोगों को पकड़ा, 24 पिस्तौल, दो मैगजीन जब्त

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने सोमवार को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पंजाब और हरियाणा के रहने वाले दो लोगों को पकड़कर उनके पास से 24 देसी पिस्तौल और दो मैगजीन जब्त की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शस्त्र और उसके साजो-सामान की कीमत पांच लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मराज मीणा ने संवाददाताओं से कहा कि पंजाब के बठिंडा के रहने वाले गुरमीत सिंह और हरियाणा के हिसार के रहने वाले विक्रम जाट को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों खरगोन जिले के सिगनूर गांव में अवैध हथियार खरीदने आए थे। मीणा ने बताया कि हालांकि, स्थानीय निवासी हथियार विक्रेता सिकलीगर रमेश सिंह मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों के सोशल मीडिया खाते का हवाला देते हुए बताया कि संदेह है कि संभवत: दोनों आरोपी अवैध हथियारों का धंधा करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीट मतदान होने हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.