Breaking News in Hindi

खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, 2 इलाकों से पकड़ा घरेलू गैस सिलेंडर का जखीरा

इंदौर: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में आज खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर का जखीरा पकड़ा है, जिसमें 2 आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। यह आरोपी घरेलू सिलेंडर की गैस को कमर्शियल सिलेंडर में रिफिल करते थे, जिसपर सूचना के बाद आज यह कार्रवाई हुई है।

दरअसल, जिला प्रशासन लगातार अवैध रूप से संचालित होने वाले गैस सिलेंडर और पटाखों पर गोदाम पर भी कार्रवाई कर रहा है। इसी की तहत क्राइम ब्रांच को मुखबीर से सूचना मिली जिसके बाद खजराना के तंजीम नगर और खिजाराबाद स्थित अलग-अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां से बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

कार्रवाई में सामने आया है कि पकड़ाए अख्तर और समद नामक दोनों आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों को कमर्शियल गैस सिलेंडर में भरकर बेचने का काम करते थे। वही रहवासी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर का भंडारण एक बड़ी घटना को दावत दे रहा था। वही इस कार्रवाई में पुलिस को पैकेजिंग का समान और रिफिलिंग के इस्तेमाल में आने वाली तीन मशीन भी बरामद की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...