Breaking News in Hindi

खुद पर डाला पेट्रोल दूसरे ने लगा दी आग, 40 प्रतिशत झुलसा युवक..

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दो युवकों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद फरियादी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और दूसरे युवक को आग लगाने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने आग लगा दी इस घटना में युवक 40% झुलस गया है। गंभीर हालत में युवक को इंदौर रेफर किया गया घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू सैनी और सूरज नानाखेड़ा बस स्टैंड पर थे यहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सूरज द्वारा गाली देने से छोटू गुस्सा हो गया और उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दे दी। जिसके बाद सूरज ने माचिस जलाकर छोटू पर फेंक दी। छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया उसको तत्काल परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया है

पुलिस ने इस मामले में सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी 2020 में भी बस स्टैंड पर एक युवक को आरोपी सूरज ने जला दिया था जिसके बाद उस युवक की मौत हो गई थी। नानाखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि छोटू को इंदौर रेफर किया गया है यहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...