Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पर्यावरण मंत्रालय दे रहा इंटर्नशिप का मौका, हर माह मिलेंगे 10 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय छात्रों को मंत्रालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका दे रहा है। इसके लिए भारत या विदेश में मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालयों अथवा कालेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही रिसर्च स्‍कालर्स को भी मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा।

आपको बता दे कि इन इंटर्न्‍स को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के देशभर में फैले इकाइयों, आईएलएस क्षेत्रीय कार्यालयों और अधीनस्थ कार्यालयों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा।

क्‍या है उद्देश्य?

इस इंटर्नशिप योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य मंत्रालय मे प्रशिक्षु के रूप में मंत्रालय में अल्पकालिक अनुभव प्रदान करना है।

क्‍या लाभ मिलेगा?

इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न्‍स को सरकारी कामकाज और विकास नीति के मुद्दों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा

आवश्यक होने पर ब्रीफिंग रिपोर्ट, नीति पत्र जैसे इनपुट तैयार करने का भी मौका मिलेगा

कब होगी इंटर्नशिप?

मंत्रालय में इंटर्नशिप साल में दो बार आयोजित की जाएगी। यह शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन होगी। इंटर्नशिप की अवधि तीन माह से अधिक नहीं होगी। जिसकी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र साल में एक बार ही इंटर्नशिप कर सकेगा।

कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

  • इंटर्न्‍स को हर माह 10 हजार रुपये स्‍टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। हालांकि कोई इंटर्न एक माह पूरा होने से पहले इंटर्नशिप छोड़ देता है तो उसे स्‍टाइपेंड नहीं दिया जाएगा।
  • इंटर्न को रहने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करना होगी

इंटर्नशिप के अंत में मिलेगा प्रमाण पत्र

इंटर्न को इंटर्नशिप खत्‍म करने पर मंत्रालय की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हालांकि कोई इंटर्न निर्धारित अवधि पूरी नहीं करना है तो उसे सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।

क्‍या है पात्रता?

  • आवेदक भारत या विदेश में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन का शोध कार्य कर रहा हो
  • जो छात्र MSc कर रहे हैं या आईआईएफएम से पीजीडीएम कर रहे हैं उन्‍हे इंटर्नशिप में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • प्रशिक्षुओं के पास अपना लैपटॉप होना आवश्यक है
  • मंत्रालय उन आवेदकों के आवेदनों पर विचार नहीं करेगा, जो पूर्व में इसी मंत्रालय से किसी विषय में इंटर्नशिप कर चुके हैं

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया आनलाइन होगी आवेदकों को मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा

आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मार्कशीट अथवा ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री
  • संस्थान की ओर से जारी एनओसी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.