Breaking News in Hindi

खेत पर बने मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 29 जुआरी गिरफ्तार

देवास। जिले के दूरस्थ अंचल नेमावर थाना क्षेत्र के गांव खारदा में पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश दी। जुए का अड्डा खेत पर बने एक मकान में संचालित होता था। नेमावर पुलिस ने सोमवार देर रात दबिश देकर यहां से 29 जुआरियों को दबोचा। इनके पास से 1.74 लाख रुपये सहित तीन कार व अन्य सामग्री जब्त की गई।

जुआरी देवास जिले के अलावा सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम जिलों से भी जुआ खेलने आए थे। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

नेमावर थाना टीआई सुरेखा निमोदा ने बताया नकद राशि व जब्त तीन कार की कीमत करीब 21.74 लाख रुपये है। जुए के अड्डे का संचालन रोहित पंवार कर रहा था।

पुलिस के अनुसार रोहित सहित दिलीप शर्मा निवासी नसरुल्लागंज, अतीक अंसारी निवासी सीहोर, तरुण राठौर निवासी गोपालपुर, अरुण जाट, अनिल गोदारा निवासी ग्राम पुरा, समीर चावड़ा खातेगांव, आनंद उपाध्याय बीजापुर, निर्मल यादव निवासी राला, वसीम खां निवासी गंजीबड़ इछावर, विमल जाट नोसरपुर, पंकज जाट करताना, संजू बंजारा, गजराज पंवार ग्राम नंदगांव नसरुल्लागंज, रवींद्र प्रजापति, रोहित सिसौदिया खातेगांव, नितिन पंवार मंडीदीप, मुकेश यादव हरदा, योगेश धाकड़ सिवनी मालवा, सोहेल मंसूरी खेड़ीपुरा हरदा, बालकृष्ण शर्मा पांढरमाटी रहटगांव हालमुकाम हरदा, असलम शाह दिगवाड़ रहटी, अशोक सेन, मुकेश राठौर नसरुल्लागंज, जितेंद्र सेन पांडल्या, गजेंद्र राजपूत खातेगांव, आत्माराम यादव भेरूंदा, उदय सिंह वर्मा गादीखेड़ी इछावर, विजय चौहान खातेगांव को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....