Breaking News in Hindi

खेल-खेल में बच्चों ने खाई ये चीज, एक साथ 5 से 6 बच्चे हुए बीमार, 2 की हालत नाजुक

कटनी। कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र भेड़ा ग्राम के 5 से 6 बच्चो ने अरंडी के बीजो का सेवन कर लिया। जिसके बाद 2 बच्चो की हालत नाजुक बताई गई, जिन्हे तुरंत ही परिजनों ने कटनी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज जारी है। बीमार हुए बच्चो के परिजन प्रीतम चौधरी ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और शाम के वक्त उनकी पत्नी ने बताया कि उनके बच्चे उल्टी दस्त कर रहे थे जिस सूचना पर वह तुरंत घर पहुंचे और बच्चो से पूछा तो बच्चो ने बताया की उन्होंने अरंडी के बीजों का सेवन कर लिया है। प्रीतम चौधरी ने यह भी बताया कि ग्राम के 4 से 5 बच्चो ने भी अरंडी के बीजों का सेवन किया है।

 वहीं उनके दो बच्चो की हालत खराब होने के चलाते उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी बच्चे स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र भेड़ा ग्राम के निवासी है। वहीं परिजनों द्वारा बताया गया की इन दोनों बच्चो के साथ कई अन्य बच्चों ने भी अरंडी के बीजों का सेवन किया है जिसकी तलाश के लिए स्लीमनाबाद थाने में सूचना दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास