Breaking News in Hindi

गजब! बैंक मैनेजर पत्नी को चाहिए थी नौकरानी, पति की करा दी दूसरी शादी; दर्ज हुआ केस

बिहार के भागलपुर के महिला थाने में एक ऐसा मामला पहुंचा जिसे सुनकर पुलिस वाले भी चौंक गए. एक शादीशुदा युवती थाने पहुंची और कहने लगी कि मेरे पति को नौकरानी चाहिए थी इसलिए उन्होंने मुझसे शादी की, जबकी, वो पहले से शादीशुदा थे. यह सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए. दरअसल, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सेनो गांव की रहने वाली एक नव विवाहिता अपने परिजनों के साथ भागलपुर के महिला थाने पहुंच गई. उसने अपने साथ हुई घटना पुलिस को सुनाई.

18 साल की पीड़िता ने बताया कि मेरी शादी 2 मई को मुंगेर स्थित खड़गपुर के रहने वाले 50 साल के हीरालाल दास से धूमधाम से हुई थी. इसके बाद आरोपी पीड़िता को दिल्ली अपने साथ ले गया. पीड़िता ने बताया कि दिल्ली जाने के बाद उसे पता चला कि हीरालाल की पहले से एक शादी हुई है. उसकी पत्नी उसके साथ ही रहती है. पत्नी दिल्ली में बतौर बैंक मैनेजर नौकरी करती है, और उसे घर का काम करने के लिए एक नौकरानी चाहिए थी.

आरोपी की पत्नी ने दी धमकी

पत्नी ने इसलिए अपने पति को दूसरी शादी करने के लिए गांव भेज दिया. इस बात के बारे में पता लगते ही पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़िता ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने उसे धमकी दी की तुम्हें मार काट के दिल्ली में ही फेंक देंगे. यहां तुम्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा. यहां तुम्हें घर का काम करने के लिए लाया गया है. जिसके बाद पीड़िता के परिवार वाले खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

बिना दहेज के की थी शादी

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी ने शादी के लिए कोई दहेज की मांग नहीं रखी थी. इसलिए पीड़िता के घर वाले शादी के लिए राजी हो गए थे. हीरालाल ने शादी के बाद मुझे दिल्ली में रखने की बात कही थी. लेकिन वहां जाने के बाद मुझे सारा माजरा समझ आया. हीरा लाल ने भी कबूल किया कि घर में नौकरानी की जरूरत थी इस वजह से पत्नी ने दूसरी शादी करने को कहा था. पीड़िता ने कहा कि मेरे और आरोपी की पहली पत्नी के बीच काफी दिन तक विवाद हुआ. मैं मौका देखकर वहां से भाग कर मायके आ गई. अब पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाई है. उसने भागलपुर के महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...