Breaking News in Hindi

गला रेता, पेट फाड़ा… बेटे की चाहत में चाचा ने दी भतीजे की नरबलि, कोर्ट ने दी ये सजा

बच्चे की चाहत में चाचा कातिल बन गया. तांत्रिक के कहने पर उसने अपने ही भाई के बेटे की बलि दे दी. आरोपी चाचा और तांत्रिक ने मिलकर 10 साल के कन्हैया का पहले कलाई काटकर गला रेता फिर उसका पेट फाड़ दिया था. यह जघन्य वारदात 5 साल पहले बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में घटी. 5 साल पहले अपने भतीजे की नरबलि देने वाले आरोपी चाचा और तांत्रिक को कोर्ट ने सजा सुनाई है.

एसी/एसटी स्पेशल कोर्ट ने हत्याकांड में दोषी पाए गए दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी है. अदालत ने आरोपियों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक दंड भी लगाया है. 10 साल के कन्हैया को उसके चाचा शिवानंद रविदास ने हत्या कर दी थी. मृतक बच्चे की मां मीना देवी ने पीरपैंती थाने में मामला दर्ज कराया था.

तांत्रिक के साथ मिलकर दी भतीजे की नरबलि

पीरपैंती स्थित हुजूर नगर पंचायत के विनोबा टोला के रहने वाले सिकंदर रविदास के 10 वर्षीय बेटे कन्हैया की उसके चाचा ने नरबलि दे दी थी. खुद की संतान नहीं होने से चाचा-चाची परेशान थे, इसके बाद उन्होंने तांत्रिक का सहारा लिया. चाचा शिवानंद रविदास को तांत्रिक ने कहा कि सिकंदर की पत्नी मीना देवी ने तुम्हारी पत्नी की कोख पलट दी है. अमावस्या की शाम में अगर उसके बेटे की बलि दे दोगे तो तुम्हारी पत्नी की गोद भर जाएगी. तांत्रिक के कहने पर चचेरे चाचा ने हैवानियत भरा कदम उठाया.

दीवाली की रात किया था अपहरण

आरोपी चाचा 27 अक्टूबर 2019 को दिवाली की रात अपने भतीजे को पेड़ा खिलाने के बहाने ले जाकर अपहरण कर लिया. अगले दिन सुबह घर के पास बाँसबिट्टी में बच्चे का क्षत विक्षत शव मिला. चाचा ने धारदार हथियार से 10 साल के कन्हैया की कलाई और गला को रेत दिया था, आरोपी ने बच्चे का पेट को भी फाड़ दिया था. घटना के बाद पुलिस ने चाचा शिवानंद रविदास और तांत्रिक विलास मंडल को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस हिरासत में आरोपी चाचा ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया था. उसने कहा कि तांत्रिक के बहकावे में आकर दोनों ने मिलकर भतीजे कन्हैया की दिवाली की रात नरबलि दे दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...