Breaking News in Hindi

गाजियाबाद में दरिंदगी: स्कूटी सीख रही युवती को ऑटो में खींचा, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंग रेप

गाजियाबाद में दिल्ली की एक  23 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद में स्कूटी सीख रही दिल्ली की युवती को पहले ऑटो में खींचा और फिर सुनसान जगह ले जाकर गैंग रेप किया गया।

युवती का आरोप है कि ऑटो सवार तीन युवक आए थे और उसको झाड़ियों में खींचकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने दरिंदगी की। वहीं घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, ये घटना गुरुवार देर शाम की है। गाजियाबाद में दिल्ली की एक  23 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी। तभी रास्ते में युवती की सहेली का बॉयफ्रेंड मिल गया और उसकी सहेली को स्कूटी चलाना सिखाने लगा। तभी ऑटो सवार तीन युवक आए और युवती को जबरन उठाकर अपने साथ झाड़ियों में ले गए। जहां उन्होंने युवती के साथ गैंगरेप किया।

23 वर्षीय युवती दिल्ली की सोनिया विहार इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि घटना ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानापुर रोड पर हुई जहां जंगल और सुनसान एरिया है।  23 वर्षीय पीड़िता  ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करती है। हालांकि  पीड़ित युवती ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर पूरी घटना की  शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप