Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

गुजरात के सूरत में मध्यप्रदेश एटीएस ने दी दबिश, जब्त किए 360 बैरल

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। अवैध हथियारों के निर्माण करने वालों और तस्करों पर मध्य प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने गुजरात के सूरत में दबिश देकर पिस्टल में उपयोग की जाने वाली अच्छी लेथ मशीनों से बनी 360 बैरल जब्त की हैं। यह कार्रवाई बड़वानी जिले से हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक सिकलीगर की निशानदेही पर की गई है। एटीएस की पड़ताल में सामने आया है कि बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और धार जिलों के सिकलीगरों द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण में कच्चा माल दूसरे राज्यों से मंगवाया जा रहा है। इस पूरे मामले में एटीएस कड़ी से कड़ी जोड़कर हथियारों के अवैध निर्माताओं, उनकी तस्करी करने वालों और रा मटेरियल सप्लाई करने वालों का पता लगा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.