Breaking News in Hindi

गुना नगर पालिका परिषद में हंगामा, भाजपा के दो पार्षदों के बीच जमकर चले लात – घूंसे…

गुना।  मंगलवार को हुई गुना नगरपालिका परिषद की बजट बैठक हंगामे में बदल गई। पूरी बैठक में प्रस्तावों पर शांतिपूर्ण चर्चा समाप्त होते ही दो पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों पार्षदों के बीच लात-घूसे चले, एक पार्षद ने दूसरे पार्षद पर अपना जूता फेंककर मारा, मारपीट में एक पार्षद घायल हुआ और विवाद की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस को सदन में पहुुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, गुना नगरपालिका क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को सम्मेलन बुलाया गया था। इस बैठक की शुरुआत पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। इक्का-दुक्का बिंदुओं को छोड़कर किसी पार्षद द्वारा गंभीर आपत्ति नहीं दर्ज कराई।

 सिर्फ वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद बृजेश राठौर उनके क्षेत्र में सीवर लाइन परियोजना की वजह से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी पर आक्रोशित नजर आए। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष के सामने आपत्ति जताई और शिकायती लहजे में कहा कि सीवर परियोजना का कामकाज देख रहे पीएचई प्रभारी संचित ढिमरी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता की अपील पर पार्षदों द्वारा संत शिरोमणि विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। दूसरी ओर कुछ पार्षद नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता और नगरपालिका में नवीन कार्यकाल की शुरुआत कर रहे सीएमओ तेज सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद बृजेश राठौर वार्ड 22 के पार्षद व जल प्रकोष्ठ समिति के चेयरमैन राजू ओझा आपस में भिड़ गए।

दरअसल, राजू ओझा पीएचई प्रभारी के खिलाफ बृजेश राठौर द्वारा व्यक्त किए गए आक्रोश पर आपत्ति जता रहे थे। फिर क्या था दोनों पार्षदों के बीच झूमा-झटकी होने लगी। पार्षद राजू ने बृजेश राठौर को एक जोरदार मुक्का भी जड़ दिया, जिसकी वजह से बृजेश के चेहरे से खून निकलता देखा गया। वहीं जवाब में पार्षद बृजेश राठौर भी राजू ओझा के साथ भिड़ गए और उन्होंने अपना जूता निकालकर राजू की ओर फेंककर मारा। मौके पर तनातनी की स्थिति को देखते हुए सीएमओ तेज सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी, वार्ड 16 के पार्षद दिनेश शर्मा सहित तमाम उपस्थित पार्षद बीच-बचाव में जुट गए। लगभग 15 मिनट तक जारी हंगामे की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस तक पहुंच गई और पुलिस की एक टीम ने अचानक नगरपालिका के सभाकक्ष में आमद दर्ज करा दी। हालांकि तब दोनों पार्षदों के बीच मारपीट का सिलसिला समाप्त हो गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों ही पार्षदों को कोतवाली में बुलाया था, जहां दोनों पहुंचे भी थे इसके बाद पुलिस थाने में क्या हुआ, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास