Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

गुना बस दुर्घटना पर सीएम सख्त, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, जांच समिति गठित

गुना। बुधवार को मध्य प्रदेश के गुना में हुए बस हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया है। बस में सवार 40 यात्रियों में से 13 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। बाकि बचे यात्रियों का अस्वताल में इलाज जारी है। इस घटना ने कई सवाल सवाल खड़े कर दिए है आखिर इतना बड़ा हादसा हो कैसे गया? इसमें बस की फिटनेस के साथ ड्राइवर की भी जांच होगी। फिलहाल इस मामले में सीएम डॉ मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए है।

गुना में हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज जांच समिति गठित की गई है। ये समिति सभी कारणों की जांच कर पता लगाएगी कि इतने बड़े हादसे के पीछे आखिदर वजह क्या है। जिसके बाद ये समिति तीन दिन में रिपोर्ट सीएम को सौंपेंगी। इसके बाद गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। तो उधर अस्पताल पहुंचे सीएम यादव ने घायलों का हालचाल जाना।

ये हादसा कल शाम का बताया जा रहा है जब सवारी बस यात्रियों को लेकर निकली लेकिन आगे जाकर डंफर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस तुरंत पलट गई जिससे बस में बैठे यात्री दब गए। फिर अचानक बस में आग लगने के कारण चीख पुकार मचने लगी। बस पलटने के कारण बस में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए जिसके चलते उनकी जलकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.