Breaking News in Hindi

गुना में अगरबत्ती को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे ने पिता को उतार दिया मौत के घाट ,जानिए पूरा मामला

गुना। बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम ख्यावदा में एक युवक द्वारा अपने ही पिता की हत्या कर दी गई। युवक के पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बेटे के मांगने पर अच्छी गुणवत्ता वाली अगरबत्ती लाकर नहीं दी थी। हालांकि हत्या करने बाला युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है, जिसे वारदात के कुछ ही समय बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी सामने आई है कि ख्यावदा गांव में रहने वाले लगभग 46 वर्षीय कल्लू सहरिया को उसके छोटे बेटे बब्लू सहरिया ने सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात लगभग 3 बजे लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के समय युवक की मां और बहन भी घर में मौजूद बताई जा रही हैं, जो बब्लू के सिर पर खून सवार देखकर किसी तरह घर से बाहर भाग गई। बताया जा रहा है कि बब्लू सहरिया ने अपने पिता से अगरबत्ती लाने के लिए कहा था। बब्लू का पिता कल्लू अगरबत्ती लेकर भी आ गया, लेकिन उसकी गुणवत्ता युवक को पसंद नहीं आई। कुछ घंटों बाद बब्लू सहरिया के सिर पर खून सवार हुआ और उसने घर में सो रहे अपने पिता कल्लू सहरिया के सिर और पैरों पर एक के बाद एक कई वार करते हुए पूरी तरह से खून में लथपथ कर दिया।

कल्लू सहरिया की मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी गई। बमौरी पुलिस ने बब्लू सहरिया को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई लकड़ी भी गांव से कुछ दूर स्थित जंगल से बरामद कर ली है। बमौरी पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए गुना जिला अस्पताल भेजा, जहां से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...