Breaking News in Hindi

गुना में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का किसानों ने रोक लिया रास्ता, जानिए क्या है पूरा मामला…

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को किसानों ने पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की ,आपको बता दें कि किसानों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रास्ता रोक लिया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किसानों को जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दे दिया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया सर्किट हाउस से दौरे पर निकल रहे थे। तभी फतेहगढ़ गांव के किसानों ने उनका रास्ता रोक लिया था।

फतेहगढ़ में किसान पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं और उनको 3 किलोमीटर दूर पानी लेने के लिए जाना पड़ता है। जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को किसानों ने अपनी समस्या बताई तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों से कहा की चिंता मत करो मैं हूं ना।

किसानों का कहना था कि उन्हें पीने का पानी के लिए भी 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। खेती किसानी भी प्रभावित हो रही है। आपको बता दें कि एक वीडियो भी सामने आया जिस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से किसान कह रहे हैं महाराज साहब बात तो सुन लो। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किसानों को अपने पास बुलाया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया आपके साथ खड़ा है तो क्यों चिंता कर रहे हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप