Breaking News in Hindi

गुना में सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति के भाई सहित तीन लोग घायल

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के नेशनल हाईवे क्रमांक 46 पर सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति माननीय जेके महेश्वरी के बड़े भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी है। जानकारी के मुताबिक न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी के भाई डॉक्टर रवि एवं उनकी पत्नी आशा महेश्वरी इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहे थे।

सुबह लगभग 9 बजे गुना जिले के म्याना थाना अंतर्गत शिवपुरी बैतूल हाईवे पर भदौरा क्षेत्र में सड़क पर हो चुके जर्जर गड्ढों की वजह से तेज रफ्तार कार पलट गई। गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार डॉक्टर रवि, उनकी पत्नी आशा और ड्राइवर अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तीनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल गुना के आशीर्वाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां तत्काल उनका इलाज शुरू किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिला अभिभाषक संघ गुना के पदाधिकारी, म्याना एवं कोतवाली पुलिस सहित जिले के कई आला अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं घायलों से बातचीत की। बताया जा रहा है कि आशीर्वाद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर रवि सहित तीनों घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...