Breaking News in Hindi

गुना में सब्जी विक्रेताओं ने घेरा विधायक निवास, सड़क पर धरने पर बैठे ,जानिए पूरा मामला

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में कलेक्टर के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा शास्त्री पार्क मंडी में दुकानदारों को व्यवस्थित बैठाने और सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद दुकानदार नाराज हो गए और गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के निवास पर पहुंच गए। विधायक द्वारा उन्हें कार्यालय में बुलाने के बावजूद दुकानदार विधायक निवास के आगे सड़क पर धरना देकर बैठ गए, जिसकी वजह से विधायक को सड़क किनारे बैठकर दुकानदारों की समस्या सुनने के लिए मजबूर होना पड़ा। शास्त्री पार्क मंडी में दुकान लगा रहे अधिकांश दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से कार्रवाई की जा रही है।

दुकानों का आवंटित वैधानिक नहीं है। छोटी सी जगह में सैकड़ों दुकानें व्यवस्थित लगना मुनासिब नहीं है, इसलिए वे सड़क पर बैठकर व्यवसाय करते हैं। प्रशासन द्वारा भेदभाव पूर्ण कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को हुई कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने विधायक निवास के सामने धरना देते हुए अपनी पीड़ा बयां की। कई दुकानदारों ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देते हुए विधायक से दुकान आवंटन कराने की मांग रखी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप