Breaking News in Hindi

गुरुग्राम और फरीदाबाद में इन वाहनों के चलने पर लगी रोक, बिगड़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में बिगड़ते प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद में बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है। हरियाणा के परिवहन आयुक्त ने गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के लिए बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों पर पांबदी के आदेश जारी किए हैं।

गुरुग्राम के उपायुक्त ने जारी किए निर्देश 
गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि हरियाणा के परिवहन आयुक्त ने गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में भारत स्टेज (बीएस)-तीन (पेट्रोल) और बीएस-चार (डीजल) श्रेणी के चार पहिया हल्के मोटर वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और जिले के निवासियों को भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि यदि कोई उपरोक्त श्रेणी के वाहनों का उपयोग जिले में करता है तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 194(1) के तहत चालान काटा जाएगा और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त यादव ने कहा कि ये आदेश जिले में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और 30 नवंबर तक या ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के चरण तीन को हटाए जाने तक प्रभावी रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...