Breaking News in Hindi

गूगल पर सर्च किया था रास्ता, पेड़ से जा टकराई कार

शामगढ। शामगढ़ में बुधवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। नगर में जायसवाल कृषि फार्म के सामने यह हादसा हुआ। बुधवार दोपहर में कार चालक गूगल पर रास्ता सर्च करते हुए कृषि फार्म के सामने से तेज गति से निकल रहा था।

इसी दौरान बाइक से आ रहे रितिक निम्बोदिया (जायसवाल कालेज अकाउंटेंट) को कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में रितिक के पैर मे चोट लगी है, जिसका उपचार सिविल अस्पताल में करवाया गया।

कार चालक आगरमालवा निवासी विष्णु तंवर को भी मामूली चोंट आई है। हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक विष्णु तंवर ने बताया की उन्हें शामगढ में ढाबलागुर्जर रोड़ स्थित माही होटल जाना था, वे गूगल मैप पर रास्ता देखते हुए जा रहे थे। मैप पर शिव मंदिर से सीधा रास्ता मीडिल स्कूल से दिखाया।

रास्ता देखते-देखते अचानक कार अनियंत्रित हो गई और ब्रेक लगने की बजाये कार चालक से एक्सीलेटर दब गया। जिससे कार तेज गति से बाइक चालक को टक्कर मारते हुए नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक एवं कार चालक दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप