Breaking News in Hindi

गृहमंत्री अमित शाह 1 अक्टूबर को आएंगे राजधानी, आचार संहिता से पहले बीजेपी की होगी अहम बैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई है। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा और कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे और भोपाल में चुनाव को लेकर बड़ी बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे बेहद अहम बैठक माना जा रहा है। पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं को भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व की लगातार प्रदेश में सक्रियता बरकराक है।

अमित शाह भोपाल में सुबह 11:30 बजे करीब 3 घंटे से ज्यादा रुकेंगे और प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 79 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद यह केंद्रीय गृहमंत्री की पहली बैठक होगी। हालांकि यह संयोग भी बन रहा है कि दो दिन में देश के 2 शीर्ष नेता मध्य प्रदेश में मौजूद रहेंगे। गृहमंत्री के दौरे के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर दौरे पर रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...