Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

गृहमंत्री के एडिट वीडियो को लेकर छतरपुर पहुंची दिल्ली CBI टीम, जानिए पूरा मामला

देश के गृहमंत्री अमित शाह के आरक्षण वाले वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने के मामले में दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस ने मंगलवार को छतरपुर पहुंची। जहां टीम ने कांग्रेस के आईटी सेल संयोजक से पूछताछ की है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छतरपुर पहुंचकर सिविल लाइन थाने में कांग्रेस आईटी सेल के जिला संयोजक उमाशंकर लदेरिया से पूछताछ की है। चूंकि गृहमंत्री अमित शाह के इस वीडियो को एडिट करके वायरल किया गया है।

कांग्रेस के आईटी सेल के जिला संयोजक उमाशंकर लदेरिया ने भी इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया था। कांग्रेस के आईटी सेल जिला संयोजक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता सिविल लाइन थाने पहुंचे और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद जिला संयोजक उमाशंकर लदेरिया पर आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला देश के गृहमंत्री से जुड़ा है इसलिए नोटिस देकर 6 दिन बाद युवक को दिल्ली बुलाया गया जहां वह अपना पक्ष रखेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.