Breaking News in Hindi

गोपाल भार्गव को बनाया विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव को सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) बनाया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने सत्र आहूत करने के लिए भेजे प्रस्ताव को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अनुमति दे दी है। सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें वे नई सरकार का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे।

गोपाल भार्गव सागर के रहली विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौवीं बार निर्वाचित हुए हैं। उनकी वरिष्ठता को देखते हुए मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने उन्हें सामयिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे 16वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा ने इसके लिए नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है। विधानसभा में दलीय स्थिति (भाजपा 163, कांग्रेस 66 और भारत आदिवासी पार्टी 01) को देखते हुए निर्विरोध निर्वाचन होगा। पहला सत्र 18 से 21 दिसंबर तक होगा।

राज्यपाल का होगा अभिभाषण

सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें वे सरकार का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा होगी और सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान भी प्रस्तुत कर सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....