Breaking News in Hindi

गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में लगी आग

रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल खंड के भरवारी रेलवे स्टेशन पर यह दुर्घटना हुई। रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर बोगी के पहियों में लगी आग को बुझाया। इस दौरान करीब 50 मिनट तक खड़ी रहने के बाद ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, आग की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या क्षति की सूचना नहीं है। भरवारी स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी सुरेंद्र राम पासवान ने बताया कि गोरखपुर से कानपुर की ओर जा रही 15004 चौरी-चौरा एक्सप्रेस भरवारी स्टेशन पर पूर्वाह्न नौ बजकर 20 पर रुकी, तो चौथे डिब्बे के पहियों से धुआं निकलता हुआ दिखाई।

उन्होंने बताया कि यात्रियों ने जब शोर मचाया तो स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मियों ने आग बुझाई। पासवान के मुताबिक, किसी प्रकार की जनहानि या कोच को क्षति नहीं पहुंची है। लगभग 50 मिनट बाद 10 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....