Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

गोवा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेकऑफ के दौरान मिग 29K लड़ाकू विमान का टायर फटा

नई दिल्ली। MiG-29K Fighter: गोवा हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान मिग 29K विमान का टायर फट गया है। गनीनत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। टायर फटने के बाद प्लेन को रनवे के किनारे खड़ा किया गया। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा। आज (मंगलवार) दोपहर को डाबोलिम एयरपोर्ट पर विमान उड़ान भरने जा रहा था। तभी टायर फट गया।

रनवे को परिचालन को रोक दिया गया

अधिकारियों ने बताया कि टायर फटने के कारण MiG-29K टैक्सीवे पर ठहर गया। घटना के बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट के रनवे को परिचालन के लिए दोपहर 4 बजे तक बंद कर दिया गया। जिससे अन्य उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं।

#WATCH | In a minor incident, the tyre of a MiG-29K fighter aircraft burst today at the Indian Naval air base INS Hansa while taxiing in Goa pic.twitter.com/JfvlXfcJ4k

— ANI (@ANI) December 26, 2023

10 फ्लाइट हुई प्रभावित

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब प्लेन उड़ान से पहले टैक्सीवे पर था, तब उसका टायर फट गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और अन्य सेवाओं को बुलाया गया।

एयरपोर्ट के निदेशक एस वीटी धंमजय ने कहा कि घटने के बाद हवाईअड्डे के रनवे को शाम चार बजे तक संचालन के लिए बंद कर दिया गया। इसके चलते दस फ्लाइट प्रभावित हुई। कुछ फ्लाइट्स को मनोहर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.