Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

गोहलपुर थाने के पास नाले में घुसा ट्राला, चालक की मौत

जबलपुर। गोहलपुर थाने के पास स्थित नाले में रविवार देर रात एक ट्राला घुस गया। ट्राला के नीचे दबने के कारण एक युवक की मौत हो गई वहीं ड्राइवर जख्मी हो गया।

गोहलपुर पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ट्राला शहर की ओर आ रहा था।

अनियंत्रित हो गया चालक काबू नही पा सका

ट्राला गोहलपुर थाने के पास स्थित पुलिया के पास पहुंचा ही था, कि अनियंत्रित हो गया चालक उसे काबू कर पता इसकी पूर्व ट्राला नाले में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। सड़क पर जाम लग गया।

देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी

हादसे की सूचना मिलते ही गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्राला में दबने के कारण एक की मौत हो गई। हालांकि देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

बाइक को मारी टक्कर, तीन जख्मी

पनागर में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए। पनागर पुलिस ने बताया कि मैत्री नगर अधारताल निवासी माखन सिंह लोधी, पूरन अहिरवार और देवी सिंह लोधी बाइक से गोसलपुर से जबलपुर की तरफ जा रहे थे। वे पनागर के रजवाड़ा होटल के पास पहुंचे ही थे कि चार पहिया वाहन एमपी 20 जेडएच 8173 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.