Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ग्रहों के राजा सूर्य का सिंह से कन्या राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

ग्वालियर:  सूर्य का राशि परिवर्तन ग्रहों के राजा सूर्य रविवार की दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अपनी सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके बुध की कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये 17 अक्टूबर की मध्यरात्रि पश्चात 1 बजकर 29 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा अतः कन्या राशि पर सूर्य गोचर से विभिन्न राशियों पर पडने वाले प्रभावके बारे मे जानते है नाडी एस्ट्रोलॉजर पं रवि शर्मा की गणना के अनुसार किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

  • मेष राशि- राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों से लंबित पड़े हुए कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
  • वृषभ राशि राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए इनका गोचर किसी वरदान से कम नहीं है
  • मिथुन राशि- राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अधिकतर उतार चढ़ाव ही वाला रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। । जमीन जायदाद संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।
  • कर्क राशि राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी।
  • सिंह राशि-राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कई तरह के अप्रत्याशित सुखद समाचारों से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा
  • कन्या राशि-इस राशि पर गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा किंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिकूल रह सकता है। कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में कैल्शियम की कमी भी हो सकती है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
  • तुला राशि राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर सूर्य अत्यधिक भागदौड़ व्यर्थ अपव्यय करवाएंगे। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विद्यार्थी वर्ग यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
  • वृश्चिक राशि- राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से आय के स्रोत बढ़ाएंगे। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होंगी। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़ा कार्य करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
  • धनु राशि- राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव सरकारी संस्थाओं का पूर्ण सहयोग प्रदान कराएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। जमकर राशि – राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव मिलाजुला फल कारक रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी किंतु कार्य में कहीं न कहीं बाधा के संकेत दिखाई दे रहे हैं, हताश न हों इसका हल भी शीघ्र ही निकलेगा।
  • कुंभ राशि राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु कई मामलों में यह प्रभाव बेहद अनुकूल रहता है विशेषकरके मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।
  • मीन राशि-राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.