Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में जुड़ेंगे 5 नए कोच, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी मुक्ति

गुना: ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन में दिसंबर तक 21 कोच होंगे। रेलवे ने पांच अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच जोड़ने का निर्णय लिया है, जिससे यात्री सुविधा और प्रतीक्षा सूची में सुधार होगा। गाड़ी में अब 16 सामान्य श्रेणी, एक वातानुकूलित कुर्सीयान, दो द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, और दो एसएलआरडी कोच होंगे।

रेलवे ने पांच सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लेकर सोमवार से यह सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी है। प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं आगामी त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

5 कोच बढ़ाए जाएंगे

गाड़ी संख्या 12198 और 12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 5 कोच बढ़ाए जाएंगे। सोमवार से 31 दिसंबर तक सामान्य श्रेणी के पांच अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है। इस परिवर्तन के बाद गाड़ी में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें 16 सामान्य श्रेणी, एक वातानुकूलित कुर्सीयान, दो द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.