Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ग्वालियर में दोस्त के विवाद में उसका साथ देने गए छात्र की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने दोस्त के विवाद में उसका साथ देने के लिए गया था। यहां पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर दी छात्र तड़पता रहा और उसके दोस्त मौके से भाग गए। घटना ग्वालियर के मुरार क्षेत्र की है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

बताया जा रहा है कि छात्र रैपीडो राइडर था और वे पढ़ाई भी कर रहा था। जब छात्र कस्टमर को ड्रॉप करके घर पर लौट रहा था तब उसे उसका दोस्त प्रिंस मिल गया प्रिंस ने उसे अनूप राजावत की बर्थडे पार्टी में चलने के लिए कहा और उसे वह मेला ग्राउंड लेकर पहुंचा यहां पर गोलू नाम के युवक पर अरविंद का फोन आया और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद गोलू बर्थडे पार्टी में मौजूद युवकों को अपने साथ लेकर मुरार क्षेत्र में पहुंचा। यहां पर अरविंद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद गोलू , प्रिंस और अनूप भाग गए। लेकिन अरविंद ने इमरान को घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी इसके बाद इमरान की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.