Breaking News in Hindi

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर 2 साल तक युवती के साथ किया दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवती के साथ उसके ही प्रेमी ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म किया है। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी घर से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 यह घटना ग्वालियर के किला गेट क्षेत्र की है यहां पर रहने वाली युवती थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि सितंबर 2022 में उसकी बहन की लड़की की शादी मुरैना में थी यहां पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई मुलाकात के बाद उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई और फिर प्यार हो गया।

 युवक ने युवती से प्यार का इजहार किया और शादी करने की बात कही थी। एक दिन युवक युवती से मिलने उसके घर पर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ गलत काम कर दिया, इसके बाद बह शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर दिया और युवती को जान से मारने की धमकी दी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....