Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ग्वालियर में 12 अक्टूबर को गुर्जरों का जेल भरो आंदोलन, प्रशासन अलर्ट, कड़ी सुरक्षा में मिहिर भोज प्रतिमा

ग्वालियर। गुर्जर महापंचायत के दौरान 25 सिंतबर को शहर में उपद्रव के बाद अब 12 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन के आह्वान को लेकर ग्वालियर में भारी फोर्स की तैनाती की गई। आंदोलन को लेकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के अलावा प्रशासन को पत्र भेजा है। राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के लेटर हेड पर पत्र में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र भाटी के हस्ताक्षर हैं। दूसरे प्रदेशों से भी ग्वालियर के मेला मैदान में पहुंचकर गिरफ्तारी देने आने की बात कही गई।

मिहिर भोज प्रतिमा को सुरक्षा घेरे में

इससे निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने शहर में कड़ी व्यवस्था के अलावा चिरवाई नाका स्थित मिहिर भोज प्रतिमा को सुरक्षा घेरे में रखा है। शहर के आउटर प्वाइंट से लेकर अंदर मेला मैदान और अलग-अलग इलाकों में बुधवार को दिनभर फोर्स लगी रहेगी। हालांकि गुर्जर समाज के स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कहा है कि वह लोग आंदोलन में साथ नहीं है। कुछ बयान भी इंटरनेट मीडिया पर जारी हुए हैं।

25 सितंबर को गुर्जर महापंचायत में उपद्रव

25 सितंबर को ग्वालियर के फूलबाग मैदान में गुर्जर महापंचायत में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आए थे। यहां आयोजन होने के बाद पूरे शहर में उपद्रव किया गया। कलेक्ट्रेट के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की गाड़ियों पर जमकर पथराव किया गया। इस मामले में पुलिस ने 7 एफआइआर दर्ज की थीं, 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 1 आरोपित पर रासुका लगाई गई है, उस पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। इसके चलते रासुका की कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारियां देकर विरोध प्रदर्शन करने का आव्हान

इस उपद्रव के बाद हुई कार्रवाई के खिलाफ भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और गुर्जर समाज के नेता रविंद्र भाटी सहित अन्य लोगों ने 12 अक्टूबर को मेला मैदान पहुंचकर गिरफ्तारियां देकर विरोध प्रदर्शन करने का आव्हान किया है। 25 सितंबर को उपद्रव हो चुका है, इससे सबक लेते हुए पहले ही सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ग्वालियर जोन के एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसएसपी राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर रणनीति तैयार की।

12 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के आव्हान को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। शहर के चारों तरफ फोर्स लगाया गया है।

डी.श्रीनिवास वर्मा, एडीजी, ग्वालियर जोन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.