Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर ने वार्ड 11 और 13 में पहुंचकर किया जनसंपर्क , हुआ जोरदार स्वागत

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 और 13 के सहयोग गार्डन से अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 15-ग्वालियर विधान सभा के मतदाताओं से मध्य प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अपने सेवक को चुनकर विधान सभा भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नही है। इस चुनाव में आपके फैसले से ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली है।

की नई दिशा और दशा तय होने वाली है। ग्वालियर को औद्योगिक नगरी और युवाओं को रोजगार की गारंटी मिलने वाली है। अतः 17 नवम्बर को सोच समझकर अपने इस सेवक पर एक बार फिर भरोसा जताएं और भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम के सामने कमल के फूल वाला बटन दबाकर अपने सेवक की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती है। मैं हर पल आपका सेवक बनकर आपके साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि संकट के समय जो आपके बीच आपके साथ हमेशा दीवार बनकर खड़ा रहा है उसी प्रद्युम्न सिंह तोमर का साथ दें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को संयुक्त रुप से वार्ड क्रमांक 11 और 13  के सहयोग गार्डन से जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वैश्य गार्डन, तानसेन नगर, तानसेन नगर बी-ई-सी ब्लॉक, गोविन्द चक्की, अशोक शर्मा जी वाली लाइन,  पाताली हनुमान पैट्रोल पम्प, कबीर पार्क, प्रसाद नर्सिंग होम, प्रजापति मोहल्ला, खारा कुआं, जाटव मोहल्ला, किरार मोहल्ला, बघेल मोहल्ला, चीरा घर, फोर्ट रोड, चूड़ी मार्कीट तथा हजीरा चौराह स्थित चौहान रस भंडार इलाके में जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर भाजपा रानी लक्ष्मीबाई मंडल के अध्यक्ष मनमोहन पाठक, भाजपा महाराजा मानसिंह तोमर मंडल के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह तोमर,  भाजपा अशोक शर्मा, अरुण चतुर्वेदी,पार्षद वार्ड 13 दिनेश सिंह सिकरवार,पार्षद 11 वार्ड अनीता रतनाकर, प्रदीप रतनाकर, वेद प्रकाश शिवहरे,ओम प्रकाश नामदेव, महेश गौतम, रामअवतार वैश्य, राहुल पटेल,अरविन्द रघुवंशी,जीतेन्द्र पाल,केके कुशवाह, , लक्ष्मीनारायण गुप्ता, विनोद अष्टैया, क़ल्लू सरगिया,सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.