Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

घने कोहरे के बीच दो बस हादसे, दो छात्राएं गंभीर, 70 घायल

रीवा। जिले में गुरुवार के सुबह आसमान से गिर रहे कोहरे के बीच दो बड़े बस हादसे हुए हैं। दोनों हादसों में 70 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। वहीं दो घात्राएं गंभीर बताई जाती हैं। घायलों को निकटतम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बस चालक कोहरे के बीच ट्रक को नहीं देख सका

पहला हादसा जोहरी बाईपास के समीप सौदामिनी नर्सिंग कॉलेज की बस चालक कोहरे के बीच ट्रक को नहीं देख सका जिसके कारण वह सीधा ट्रक से टकरा गया जिसके कारण बस में सवार चली छात्रों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि 38 छात्राएं सामान्य रूप से घायल हुई है। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रीवा से प्रयागराज जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी

दूसरी घटना जिले के सुहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहागी पहाड़ पर हुई है जहां से रीवा से प्रयागराज जा रही आभा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण बस में सवार तकरीबन 30 यात्री सामान्य रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर ले जाया गया था। जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है दोनों घटनाओं के पीछे की वजह कोहरे को बताया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.