Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

घर के अंदर छुपकर बैठा था तेंदुआ, जब लोगों ने देखा तो उड़ गए होश ,सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम…

बुदनी। : मध्य प्रदेश के बुदनी के भैरुंदा क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र लाड़कुई के ग्राम किशनपुर में बीती देर रात्रि को तेंदुआ ने शिकार की तलाश में गांव में दस्तक दी और जंगल से लगे खेत पर बने घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि घर के सदस्य जब बाहर आंगन में बैठे थे, उस समय तेंदुआ पीछे के गेट से कमरे मे दाखिल हो गया और समान गिरने की आवाज आई जब घर के लोग देखने पहुंचे तेंदुआ कमरे में नजर आया। जिसे देख घरवालों के होश उड़ गए औऱ हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया। \

वहीं जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी प्रकाश उईके ने बताया कि खेत में बने मकान मे तेंदुआ घुसा गया था। लेकिन कोई अप्रिय घटना नही हुई है। हमारे द्वारा भोपाल रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई थी। आपको बता दें की एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तेंदुआ घर के अंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.