Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

घर-घर जाकर चंदा जुटाएगी कांग्रेस, जीतू की अगुआई में कमल नाथ-दिग्विजय भी करेंगे भ्रमण

भोपाल। केंद्र में पिछले नौ साल से बाहर और मप्र के विधानसभा चुनाव में लगातार मिल रही हार के बाद कांग्रेस आर्थिक संकट से जूझ रही है। कांग्रेस पार्टी अब अपना खाली खजाना भरने के लिए घर-घर जाकर चंदा जुटाएगी। इसको लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में हारे हुए प्रत्याशियों की मैराथन बैठक में कार्ययोजना बनाई गई।

कमल नाथ, दिग्विजय सिंह भी करेंगे दौरा

जीतू पटवारी ने कांग्रेस के 138 साल पूरे होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा की जा रही फंडिंग के लिए जारी निर्देश का पालन करने के लिए कहा है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक पार्टी फंड जमा करें। पटवारी भी मितव्ययिता बरतते हुए कार्यकर्ताओं के घर पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। पटवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए वह स्वयं और पार्टी के वरिष्ठ नेतागण कमल नाथ, दिग्विजय सिंह सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेता पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे।

विधानसभा चुनाव से नया सबक

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस आत्ममंथन कर रही है। इसी को लेकर हारे हुए प्रत्याशियो की बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रत्याशियों ने हार के कारण बताए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भितरघातियों की रिपोर्ट सौंपी। बैठक को संबोधित करते पटवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव अब पीछे छूट चुका हैं। हमें नया सबक लेते हुए पूरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में उतरना है।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिये प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है।

naidunia_image

हारे प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी

पटवारी ने कहा कि आप लोग भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन हर विधानसभा में हजारों लोगों ने आपको वोट दिया है और लोकसभा चुनाव में आपकी सक्रियता और एकजुटता पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण होगी। बैठक में तय किया गया कि हारे हुए प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में विधानसभावार प्रभारी बनाया जाएगा और लोकसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीत की रणनीति तय की जाएगी। मैराथन बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.