Breaking News in Hindi

घर में कर रहे थे आराम, कुछ लोग आए और पीट-पीटकर ले ली जान; सुल्तानपुर में जल निगम के इंजीनियर की हत्या

यूपी के सुल्तानपुर में जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वो अपने किराए के घर में आराम कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. पुलिस की मानें तो इस घटना में विभाग का ही एक व्यक्ति शामिल है जिसकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है.

दरअसल ये मामला नगर कोतवाली के विनोबपुरी मोहल्ले के है. इसी मोहल्ले में जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार किराए के मकान में रहते थे. सुबह इसी किराए के घर में उनका संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी लगते ही डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक विनोबपुरी मोहल्ले स्थित मृतक संतोष कुमार के घर पहुंचे और मौके पर पहुंचे.

हत्या के बाद से विभाग में हड़कंप

वहीं पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. जांच में ये बात सामने आई है कि इंजीनियर की हत्या में विभाग के ही एक व्यक्ति का हाथ है. लिहाजा पहचान होने पर एसपी ने तत्काल उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है. मृतक संतोष कुमार प्रयागराज के रहने वाले थे, लिहाजा उनके परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विभाग के ही लोगों पर हत्या का शक

वहीं दूसरी तरफ इस तरह से एक इंजीनियर की उसी के घर में हुई निर्मम हत्या के बाद इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है. विभाग भी इस बात से स्तब्ध है साथ ही उनके परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है. इसके अलावा विभाग मे से ही किसी की इस मामले में शामिल होने की जानकारी के बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या विभाग में किसी से इंजीनियर संतोष कुमार की कोई पुरानी रंजिश थी जिसका बदला उनकी हत्या कर लिया गया है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप