Breaking News in Hindi

घर में काम करने वाली 13 साल की बच्ची के साथ खौफनाक वारदात, एसिड फेंका, नग्न कर बनाई न्यूड वीडियोग्राफी

 दिल्ली से सटे गुरुग्राम में  13 साल की नाबालिग लड़की (नौकरानी) के साथ एक हैवानियत भरी घटना देखने को मिली। मालिकों ने न सिर्फ इस 13 साल की बच्ची को  कुत्ते से कटवाया बल्कि उसे परिवार के लोगों के सामने ही नग्न भी कर दिया और तो और उसकी न्यूड वीडियोग्राफी भी की।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि सेक्टर 57 इलाके में जिस परिवार के लिए वो काम करती थी, उसके सदस्यों ने 13 साल की नाबालिग लड़की को कथित तौर पर पहले पीटा, फिर कुत्ते से कटवाया और कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और  उसकी न्यूड वीडियोग्राफी की और उसे अनुचित तरीके से हाथ लगाया इतना ही नहीं दरिंदों ने मुंह पर टेप लगाकर एक कमरे में बंधक भी बनाया।  उसकी मां ने अन्य लोगों की सहयोग से शनिवार को बेटी को मुक्त कराया।

 पुलिस ने बताया कि मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को 48 घंटे में केवल एक बार खाना दिया गया और उसके मुंह पर टेप लगा दिया गया ताकि वह शोर न मचा सके। एफआईआर के मुताबिक जिस घर में लड़की काम करती थी उसके मालिक उसके हाथों पर तेजाब डालते थे और किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़ित लड़की मूल तौर पर बिहार की रहने वाली है। उसकी मां ने कहा कि 27 जून को   एक व्यक्ति की मदद से अपनी बेटी को सेक्टर 57 में रहने वाले शशि शर्मा के घर पर  9,000 रुपये महीने के वेतन पर नौकरानी का काम दिलाया था।

पीड़ित की मां का आरोप है कि उसे उनकी बेटी के काम के बदले सिर्फ शुरुआती दो महीने ही पैसे मिले थे।  मां ने कहा, ‘मैं कई बार अपनी बेटी से मिलने गई लेकिन न तो उन्होंने (आरोपी) मिलने नहीं दिया  वही अब पुलिस ने कहा कि तीनों पर POCSO अधिनियम की धारा 10 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...