Breaking News in Hindi

घूस में मांग रहे थे 3 किलो आलू, 2Kg पर मान भी गए; UP के दारोगा जी का ‘कारनामा’

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दारोगा की ओर से ऐसी रिश्वत मांगी गई, जिसको सुनकर हैरान रह जाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि दारोगा ने रिश्वत में 3 किलो आलू की मांग की. मामला एसपी के संज्ञान में आया तो एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है.

पूरा मामला सौरिख क्षेत्र के चौपुन्ना क्षेत्र का है. यहां तैनात भावलपुर चौपुन्ना चौकी इंचार्ज रामकृपाल का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको सुनकर पूरा पुलिस महकमा शर्मसार हो गया. ऑडियो में चौकी इंचार्ज रामकृपाल एक सब्जी विक्रेता से 3 किलो आलू की डिमांड करते दिखे.

दारोगा ने 3 किलो आलू की डिमांड की

जिस सब्जी व्यापारी से रामकृपाल आलू की डिमांड कर रहे थे, वह चपुन्ना का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, सब्जी व्यापारी का पुलिस चौकी में कोई मामला आया था, जिसके बाद चौकी इंचार्ज राम कृपाल ने पीड़ित सब्जी व्यापारी को फोन किया और उससे कहा कि 3 किलो आलू दे देना.

पीड़ित सब्जी व्यापारी दारोगा की इस डिमांड को पूरा करने में असमर्थ था. उसने अपनी समस्या बताई और कहा कि साहब हम काफी दिनों से परेशान हैं. हमारा बहुत नुकसान हो चुका है. हमारा धंधा बहुत मंदा चल रहा है. हम यह नहीं कर सकते. इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए कहा कि अपने मामले में अपनी जमानत का इंतजाम कर लेना. इतनी छोटी सी बात तुमसे पूरी नहीं हो पाती.

पुलिस की धमकी से डरा सहमा सब्जी व्यापारी चौकी इंचार्ज के सामने गिड़गिड़ाने लगा. उसने कहा कि साहब 3 किलो तो नहीं, 2 किलो आलू ले लीजिए. वहीं जब सौदा 2 किलो पर तय हो गया तो चौकी इंचार्ज ने कहा कि अब तुम्हारा मामला निपटा दिया जाएगा.

एसपी ने चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

वहीं पीड़ित ने चौकी इंचार्ज की कॉल की रिकार्डिंग भी कर ली. यह कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गई तो मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया. फिर कन्नौज के पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने एक जांच टीम गठित की. जांच में चौपुन्ना चौकी इंचार्ज दोषी पाए गए. इसके बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल सस्पेंड करते हुए उनके ऊपर विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...