Breaking News in Hindi

चंदू चैंपियन ने पार किए 50 करोड़, कभी खुशी कभी गम वाले चाइल्ड एक्टर की फिल्म ने कितना कमाया?

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन एक बहुत बड़ी फिल्म है. इस फिल्म में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की कहानी दिखाई गई है. इसके लिए कार्तिक आर्यन ने अपनी जान झोंक दी है. जो भी ये फिल्म देख रहा है वो एक्टर की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है. विक्की कौशल और कपिल देव समेत कई सारी नामी हस्तियां कार्तिक की परफॉर्मेंस को सराह चुकी हैं. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इसी के साथ ये भी जान लेते हैं कि 4 दिनों में इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म ने कितना कमाया.

चंदू चैंपियन ने कितने कमाए?

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन ने 11 दिन में 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस कलेक्शन को काफी बढ़िया तो नहीं कहा जा सकता. क्योंकि फिल्म अपनी रिलीज का प्रॉमिनेंट फेस तय कर चुकी है और अभी भी बजट का आधा वसूलने के लिए संघर्ष कर रही है. फिल्म ने 11वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वीकडेज में ये मूवी कमा तो रही है लेकिन इसका बड़ा असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिख रहा है. आने वाले समय में बड़े बजट की फिल्में आ रही हैं. इनके आगमन के बाद कल्कि के लिए कमाई कर पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा.

इश्क विश्क रिबाउंड का हाल कैसा?

इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में कभी खुशी कभी गम के चाइल्ड आर्टिस्ट जिबरान खान ने अपना डेब्यू किया है. इसके अलावा फिल्म में रोहित सराफ भी हैं. इस मूवी को मुंज्या और महाराजा जैसी फिल्म के आगे ऑडियंस ज्यादा भाव नहीं दे रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने तीसरे दिन 1.40 करोड़ कमाए और चौथे दिन फिल्म का हाल बहुत बुरा रहा. फिल्म मात्र 38 लाख रुपये ही कमा सकी. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज के 4 दिन में 4 करोड़ भी नहीं कमा सकी है. फिल्म का कलेक्शन 3.98 करोड़ रुपये हो चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...