Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

चंद्रयान से लेकर पीएम आवास, रामलला प्राण प्रतिष्ठा का बखान

 जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो में कई बाते अनोखी थी इसमें होर्डिंग भी एक है जिसमें मोदी की गारंटी के साथ दस साल में किए गए काम को भी सरकार ने प्रचार में शामिल किया। लंबा-चौड़ा बखान करने की बजाए पंच लाइन लिखी इबारत से लोगों को सौगातों की याद दिलाई गई। इसमें चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण हो या फिर पीएम आवास योजना या राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा हर काम को मोदी मय तरीके से पेश किया गया।

सवा किलोमीटर के रोड शो में दर्जनों होर्डिंग लगाए गए

बता दे कि कटंगा से लेकर आदिशंकराचार्य चौक के इस सवा किलोमीटर के रोड शो में दर्जनों होर्डिंग लगाए गए। इसमें चंद्रयान की सफलता अब अंतरिक्ष में ऊंची उड़ान, नियत सही,काम सही, विरासत भी विकास, मेरा भारत मेरा परिवार, मोदी जी को राम-राम, मेरा घर मोदी जी का घर, अयोध्या धाम में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा, मुफ्त राशन की मोदी गारंटी जैसे हेड लाइन लिखे होर्डिंग जगह-जगह लगाए गए थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.