Breaking News in Hindi

चंद्रयान-3 की सफलता से पाकिस्तान भी खुश, पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत को दी बधाई

इस्लामाबाद। चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच गया है। भारत को इस सफलता पर दुनिया भर से बधाईयां दी जा रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी भारत को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी है। फवाद ने ट्वीट कर इसरो की तारीफ की है। वहीं, आगे के मिशन के लिए अंतरिक्ष एजेंसी को गुडलक कहा है। बता दें कि फवाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर थे। चंद्रयान-2 के फेल होने पर फवाद चौधरी ने मजाक उड़ाया था।

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि इसरो के लिए कितना महाल पल है, जो उनका चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर चुका है। मैं देख सकता हूं कि कितने युवा वैज्ञानिक इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ के साथ इस मौके का जश्न मना रहे हैं। सपने देखने वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है।

नासा ने भारत को सफलता के लिए बधाई दी

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारत को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी है। नासा ने ट्वीट कर लिखा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई हो। इस मिशन पर आपका पार्टनर होने पर हमें बेहद खुशी है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने भी भारत को एतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....