Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

चलती कार में लगी आग, कार चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

जबलपुर। जबलपुर में चलती एक कार में अचानक से आग लग गई। बताया जा रहा है की बीती रात कैंट बोर्ड ऑफिस के पास से एक सफेद रंग की स्विफ़्ट कार जैसे ही पहुंची, तभी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि राहगीरों में हड़कंप मच गया,जिसके बाद लोगों ने हादसे की खबर कैंट बोर्ड के दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि कार एक एडवोकेट की है और हादसे के वक्त स्विफ़्ट कार में जिस वक्त आग लगी उस समय परिवार के लोग कार से उतर कर पास की एक दुकान में किसी काम से गए हुए थे और कार में राहुल राय बैठा हुआ था। तभी अचानक कार की बैटरी में स्पार्क हुआ और आग लग गई। कार में आग लगते ही एडवोकेट राहुल राय ने कार से उतर कर जान बचाई और देखते ही देखते कार आग की चपेट में आकर खाक हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.