Breaking News in Hindi

चिराग पासवान से सबके सामने लड़की ने अंग्रेजी में कह दी ये बात, तब क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं और केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी हैं. चिराग पासवान और एक लड़की के बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की रोते हुए उनसे एक रिक्वेस्ट करती दिख रही है. लड़की ने चिराग से उसे कॉल करने को कहा.

पटना एयरपोर्ट पर चिराग पासवान अपनी कार में बैठे थी, इसी बीच कुछ पत्रकार वहां पहुंच गए और उनसे सवाल-जवाब करने लगे. तभी एक लड़की भी वहां पहुंची और उनसे अंग्रेजी में कहने लगी कि Sir I am your biggest fan. I am waiting for your call. (इसका मतलब है कि सर मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं और आपके कॉल का इंतजार है) इस पर चिराग कहते हैं कि थैंक्यू बेटा. लड़की ने चिराग को एक लेटर भी दिया.

चिराग ने लड़की को बोला थैंक्यू

वीडियो में दिख रहा है कि अलग-अलग न्यूज चैनलों के रिपोर्टर चिराग पासवान से लगातार सवाल कर रहे हैं. इसी बीच एक लड़की चिराग को आवाज लगाती दिखती है. चिराग पासवान के साथ उनके सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे. चिराग को लेटर देते हुए लड़की बोलती है कि प्लीज सर इसे देखिएगा. मैं आपके कॉल का वेट करूंगी. चिराग भी कहते हैं ठीक बेटा.

चिराग शनिवार को वैशाली पहुंचे और केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड में लापता मजदूरों के घरवालों से मुलाकात की. इसी दौरान जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पत्रकारों के सवाल के दौरान लड़की ने भी उनसे मुलाकात की. चिराग पासवान ने इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार की हाजीपुर सीट से जीत का परचम लहराया है. वह मोदी कैबिनेट में मंत्री भी हैं. चिराग दिग्गज लोजपा नेता स्व रामविलास पासवान के बेटे हैं. वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में चिराग ने जमुई से चुनाव लड़ा था और जीत हासिस की थी. 2019 चुनाव में भी जीत का परचम लहराया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...