Breaking News in Hindi

चुनावी सभा में शिवराज सिंह चौहान का राहुल पर तंज, कहा- उनके जीतने की कोई गारंटी नहीं, जनता को उन पर भरोसा नहीं

पहले चरण की वोटिंग के बाद चुनाव प्रचार तेज हो गया है। बीजेपी के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को नया नाम दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री विदिशा संसदीय सीट पर खुद का प्रचार करने के अलावा बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में भी जनसभा कर रहे हैं। आज (20 अप्रैल) शिवराज सिंह चौहान रीवा के मऊगंज पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

रीवा संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के समर्थन में शिवराज सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान के भाषण में राहुल गांधी निशाने पर रहे। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रहीं हैं। चुनाव के मैदान से उन्होंने पलायन कर लिया। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते थे, अब रणछोड़ गए हैं। अमेठी से वायनाड निकल लिए। लेकिन हम लड़ रहे, क्योंकि हम यहां पैदा हुए हैं। राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली।

राहुल गांधी के अग्निवीर वाले बयान पर एमपी के पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी का कहना है, ”उनके जीतने की कोई गारंटी नहीं है। जनता को उन पर भरोसा नहीं है। वह अमेठी छोड़कर वायनाड पहुंच गए। कांग्रेस पतन की ओर बढ़ रही है” वह विचित्र बयान दे रहे हैं। वह वामपंथियों के कैदी बन गए हैं। उनसे जो कहा जाता है, वह बोलते हैं।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने घोषणा पत्र में गरीबों के लिए कुछ कहा नहीं। शिवराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी, हमने हिंदी में संकल्प पत्र जारी किया है, जरा ध्यान से पढ़ लो। हिंदी नहीं आती तो अंग्रेजी वाला पढ़ लो। अब अंग्रेजी भी आपकी समझ नहीं आए तो इटली वाली भाषा हम नहीं ला सकते।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....