Breaking News in Hindi

चुनाव से पहले पुलिस की कार्रवाई, सालों से फरार चार वारंटियों को पकड़ा

भोपाल। विधानसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही वक्त शेष है। ऐसे में भोपाल पुलिस जिला देहात द्वारा स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिलखिरिया पुलिस ने पिछले 11 साल से फरार चल रहे एक एक स्थायी वारंटी को रायसेन से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार सूखी सेवनिया और बैरसिया पुलिस ने भी वारंटियों की गिरफ्तारी की है।

11 और 08 साल से दो वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के अनुसार एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्थायी और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए थे। इसी के तहत बिलखिरिया थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने भोपाल न्यायालय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बाला उर्फ बलवंत सिंह गुर्जर निवासी ग्राम हरिपुरा थाना बिलखिरिया को नूरगंज जिला रायसेन से गिरफ्तार किया है। वह पिछले 11 साल से फरार चल रहा था। गत दिवस मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद उसे हेड कांस्टेबल सीताराम, आरक्षक संजय सिंह और विनोद गुर्जर ने पकड़ लिया। इधर सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने पिछले 8 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी सुनील ठाकुर निवासी ग्राम चोपड़ा कला सूखी सेवनिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

बैरसिया पुलिस ने भी पकड़े दो वारंटी

इसके अलावा बैरसिया थाना प्रभारी दिलीप जायसवाल की टीम ने पिछले 5 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी ज्ञानसिंह जाटव निवासी ग्राम धतुरिया थाना बैरसिया को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीकृष्ण जन्माष्टी त्यौहार पर वह अपने गांव आया हुआ है। इस सूचना के बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसी प्रकार 4 साल से फरार चल रहा स्थाई वारंटी परसराम मीणा निवासी ग्राम खेजड़ा मिश्रा थाना बैरसिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। दोनों आरोपित को टीआइ के साथ ही एसआइ पीआर धुर्वे, एएसआइ सागर सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, आरक्षक नरोत्तम सिंह गजराज और जयवर्धन सिंह ने पकड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन