Breaking News in Hindi

चेंजिंग रूम में नर्स ने की आत्महत्या मोबाइल में मिले कॉल और मैसेज

इंदौर। इंदौर के एक अस्पताल में नर्स ने चेंजिंग रूम में आत्महत्या कर ली। शव देखने के बाद स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। लसूड़िया थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक, बांबे हास्पिटल की नर्स सविता मधु बोड़के ने खुदकुशी कर ली। वह अस्पताल के नर्सिंग हास्टल में ही रहती थी। शनिवार रात करीब आठ बजे चेंजिंग रूम का दरवाजा नहीं खोलने पर स्टाफ ने तोड़ा। बेहोशी की अवस्था में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रूम से कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं। सविता इसके पूर्व भोपाल के एक अस्पताल में नौकरी करती थी। उसका फोन जब्त कर लिया है। फोन में कुछ मैसेज और काल्स मिले हैं।

रिटायर अफसर के कर्मचारी की संदिग्ध मौत

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में रिटायर बिजली अफसर प्रकाश कुलकर्णी के कर्मचारी दिनेश पटेल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। खजराना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलत: खंडवा निवासी 50 वर्षीय दिनेश पुत्र तुकाराम पटेल कुलकर्णी के बंगले पर काम करता था। वह गोयल विहार कालोनी में रहता था। शनिवार दोपहर दिनेश काम पर नहीं आया था। दूसरा कर्मचारी कुंजबिहारी देखने पहुंचा तो दिनेश मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने दिनेश के शव का पीएम करवाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन